अपना CSC / जन सेवा केंद्र फ्री में जोड़ें
CSC, जन सेवा केंद्र, ई-मित्र, महा ई-सेवा केंद्र, वसुधा केंद्र या जन औषधि केंद्र चलाते हैं? आपके ज़िले के लोग हर दिन SarkariSewa पर नज़दीकी केंद्र खोजते हैं। केंद्र जोड़ें, जांच के बाद आपका नाम, WhatsApp, सेवाएं और समय ज़िले के पेज पर सबसे ऊपर दिखेंगे।
- फ्री: अभी कोई शुल्क नहीं।
- सत्यापित बैज: हम आपसे बात करके जांचते हैं, इसलिए ग्राहक भरोसा करते हैं।
- सीधे ग्राहक: कॉल और WhatsApp बटन; ग्राहक का संदेश "SarkariSewa India पर देखा" से शुरू होगा।
- घर बैठे काम की requests: हमारी गाइड पढ़ने वाले कई लोग (ज़्यादातर बुज़ुर्ग और मज़दूर) घर बैठे CSC से काम करवाना चाहते हैं। उनके इलाके के सत्यापित केंद्र को हम सबसे पहले WhatsApp पर काम बताते हैं। अभी यह भी फ्री है।
✅ आपका आवेदन मिल गया!
आपका आवेदन नंबर: (इसे संभालकर रखें)
- जांच (2-3 दिन): SarkariSewa India की टीम आपके मोबाइल/WhatsApp पर संपर्क करेगी और केंद्र के बोर्ड की फोटो, CSC/VLE ID (हो तो) और लोकेशन मांगेगी।
- आपका अपना पेज: सत्यापन के बाद आपके केंद्र का अपना पेज बनेगा, जिसका लिंक आपको WhatsApp पर भेजा जाएगा। उस पेज पर आपकी सेवाएं, समय, पता, कॉल और WhatsApp बटन होंगे।
- ज़िले के पेज पर सबसे ऊपर: आपका केंद्र आपके ज़िले के CSC पेज पर "✓ सत्यापित केंद्र" में सबसे ऊपर दिखेगा, ताकि पास के लोग सीधे आपसे संपर्क करें।
- जानकारी खुद बदलें: WhatsApp पर एक पासवर्ड भी मिलेगा, जिससे आप बाद में अपनी सेवाएं और समय खुद बदल सकेंगे।
यह सेवा अभी पूरी तरह फ्री है। हम कभी OTP, पासवर्ड या पैसा नहीं मांगते; ऐसा कोई कहे तो सावधान रहें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या केंद्र जोड़ना फ्री है?
हां, अभी केंद्र जोड़ना और दिखना पूरी तरह फ्री है। कोई पैसा न दें; SarkariSewa के नाम पर पैसा मांगने वाले से सावधान रहें।
मेरा केंद्र कब और कहां दिखेगा?
आपका फॉर्म मिलने के बाद हम आपके मोबाइल या WhatsApp पर बात करके जानकारी जांचते हैं। सही पाए जाने पर आपका केंद्र आपके ज़िले के CSC पेज पर 'सत्यापित केंद्र' में सबसे ऊपर और अपने अलग पेज पर दिखेगा, कॉल और WhatsApp बटन के साथ।
जांच कैसे होती है?
हम दिए गए नंबर पर कॉल या WhatsApp करते हैं और ज़रूरत हो तो केंद्र की फोटो, CSC ID या VLE प्रमाण मांगते हैं। गलत, नकली या किसी और के केंद्र की जानकारी वाले फॉर्म रद्द कर दिए जाते हैं।
मुझे कैसे पता चलेगा कि ग्राहक SarkariSewa से आया?
हमारी साइट से WhatsApp करने वाले ग्राहक का पहला संदेश 'SarkariSewa India पर देखा' से शुरू होता है। आप अपने केंद्र के पेज पर 'मुझे ग्राहक मिले' फॉर्म से हमें बता भी सकते हैं।
घर बैठे काम की requests कैसे मिलती हैं?
हमारी साइट पर लोग 'घर बैठे CSC से काम' फॉर्म भरते हैं। हम उनके इलाके के सत्यापित केंद्र को WhatsApp पर पहले सिर्फ़ काम और जगह बताते हैं। आप 'हाँ' लिखें, तब ग्राहक का नाम और नंबर भेजते हैं। शर्तें: विनम्र व्यवहार, सरकारी फीस और तय सेवा शुल्क से ज़्यादा नहीं, हर भुगतान की रसीद, बायोमेट्रिक काम सिर्फ़ ग्राहक की मौजूदगी में, और 2 घंटे के अंदर जवाब। जवाब देने वाले केंद्रों को आगे ज़्यादा काम मिलता है। अभी इसका कोई शुल्क नहीं है।
मेरा निजी नंबर सबको दिखेगा?
नहीं। मालिक का नाम और निजी मोबाइल सिर्फ जांच के लिए है। साइट पर वही नंबर दिखेगा जो आप 'ग्राहकों के लिए' वाले खाने में भरेंगे और दिखाने की अनुमति देंगे।