अपना CSC / जन सेवा केंद्र फ्री में जोड़ें

CSC, जन सेवा केंद्र, ई-मित्र, महा ई-सेवा केंद्र, वसुधा केंद्र या जन औषधि केंद्र चलाते हैं? आपके ज़िले के लोग हर दिन SarkariSewa पर नज़दीकी केंद्र खोजते हैं। केंद्र जोड़ें, जांच के बाद आपका नाम, WhatsApp, सेवाएं और समय ज़िले के पेज पर सबसे ऊपर दिखेंगे।

  • फ्री: अभी कोई शुल्क नहीं।
  • सत्यापित बैज: हम आपसे बात करके जांचते हैं, इसलिए ग्राहक भरोसा करते हैं।
  • सीधे ग्राहक: कॉल और WhatsApp बटन; ग्राहक का संदेश "SarkariSewa India पर देखा" से शुरू होगा।
  • घर बैठे काम की requests: हमारी गाइड पढ़ने वाले कई लोग (ज़्यादातर बुज़ुर्ग और मज़दूर) घर बैठे CSC से काम करवाना चाहते हैं। उनके इलाके के सत्यापित केंद्र को हम सबसे पहले WhatsApp पर काम बताते हैं। अभी यह भी फ्री है।
1. केंद्र और संचालक
2. पता

3. सेवाएं और समय

बटन दबाकर चुनें। जो चुनेंगे वही आपके पेज पर दिखेगा।

4. ग्राहकों के लिए संपर्क

खाली छोड़ेंगे तो वह बटन नहीं दिखेगा। कम से कम एक नंबर भरें, तभी ग्राहक संपर्क कर पाएंगे।

लीड के नियम पढ़ें
  1. पहले काम और जगह बताई जाएगी; 2 घंटे में "हाँ" लिखने पर ही ग्राहक का नाम-नंबर मिलेगा। जवाब न देने पर काम दूसरे केंद्र को जाएगा, और बार-बार जवाब न देने पर लीड बंद हो सकती हैं।
  2. ग्राहक से विनम्रता और धैर्य से बात करें; ज़्यादातर बुज़ुर्ग, मज़दूर और ऐसे लोग हैं जो खुद फॉर्म नहीं भर पाते।
  3. सरकारी फीस जितनी है उतनी ही लें। अपना सेवा शुल्क काम से पहले साफ बताएं, तय दर से ज़्यादा न लें और हर भुगतान की रसीद दें।
  4. अंगूठा/आँख/लाइव फोटो (बायोमेट्रिक) वाले काम सिर्फ ग्राहक की मौजूदगी में, अपने रजिस्टर्ड डिवाइस से करें।
  5. ग्राहक का नंबर और कागज़ सिर्फ उसी काम के लिए हैं; किसी और को न दें, प्रचार के मैसेज न भेजें, काम के बाद कॉपी न रखें।
  6. गलत या नकली कागज़ से कोई काम न करें। काम पूरा हो या न हो, हमें WhatsApp पर बताएं।
  7. लीड अभी फ्री हैं। ग्राहक की शिकायत आने पर लीड बंद की जा सकती हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या केंद्र जोड़ना फ्री है?

हां, अभी केंद्र जोड़ना और दिखना पूरी तरह फ्री है। कोई पैसा न दें; SarkariSewa के नाम पर पैसा मांगने वाले से सावधान रहें।

मेरा केंद्र कब और कहां दिखेगा?

आपका फॉर्म मिलने के बाद हम आपके मोबाइल या WhatsApp पर बात करके जानकारी जांचते हैं। सही पाए जाने पर आपका केंद्र आपके ज़िले के CSC पेज पर 'सत्यापित केंद्र' में सबसे ऊपर और अपने अलग पेज पर दिखेगा, कॉल और WhatsApp बटन के साथ।

जांच कैसे होती है?

हम दिए गए नंबर पर कॉल या WhatsApp करते हैं और ज़रूरत हो तो केंद्र की फोटो, CSC ID या VLE प्रमाण मांगते हैं। गलत, नकली या किसी और के केंद्र की जानकारी वाले फॉर्म रद्द कर दिए जाते हैं।

मुझे कैसे पता चलेगा कि ग्राहक SarkariSewa से आया?

हमारी साइट से WhatsApp करने वाले ग्राहक का पहला संदेश 'SarkariSewa India पर देखा' से शुरू होता है। आप अपने केंद्र के पेज पर 'मुझे ग्राहक मिले' फॉर्म से हमें बता भी सकते हैं।

घर बैठे काम की requests कैसे मिलती हैं?

हमारी साइट पर लोग 'घर बैठे CSC से काम' फॉर्म भरते हैं। हम उनके इलाके के सत्यापित केंद्र को WhatsApp पर पहले सिर्फ़ काम और जगह बताते हैं। आप 'हाँ' लिखें, तब ग्राहक का नाम और नंबर भेजते हैं। शर्तें: विनम्र व्यवहार, सरकारी फीस और तय सेवा शुल्क से ज़्यादा नहीं, हर भुगतान की रसीद, बायोमेट्रिक काम सिर्फ़ ग्राहक की मौजूदगी में, और 2 घंटे के अंदर जवाब। जवाब देने वाले केंद्रों को आगे ज़्यादा काम मिलता है। अभी इसका कोई शुल्क नहीं है।

मेरा निजी नंबर सबको दिखेगा?

नहीं। मालिक का नाम और निजी मोबाइल सिर्फ जांच के लिए है। साइट पर वही नंबर दिखेगा जो आप 'ग्राहकों के लिए' वाले खाने में भरेंगे और दिखाने की अनुमति देंगे।

नई नौकरी और योजना की खबर सबसे पहले 🔔

हमारे Telegram चैनल से जुड़ें, या नीचे नंबर डालकर अपडेट पाएं। बिल्कुल फ्री, कोई spam नहीं।

Telegram चैनल Join करें
किसकी खबर चाहिए?

सब्सक्राइब करके आप सहमत हैं कि हम आपको सरकारी अपडेट भेज सकते हैं। आपका नंबर कभी किसी को नहीं दिया जाता।