आवेदन में दिक्कत हो तो ये करें
- रसीद संभालें: आवेदन नंबर, तारीख और भुगतान की रसीद लिखकर या फोटो खींचकर रखें।
- Official पोर्टल पर स्टेटस देखें: आवेदन नंबर से स्टेटस और कोई नया नोटिस देखें। कई बार कोई कागज़ दोबारा मांगा जाता है।
- विभाग की हेल्पलाइन या दफ्तर: Helpline Directory से सही नंबर लें, या ब्लॉक/तहसील दफ्तर जाएं।
- शिकायत दर्ज करें: केंद्र के विभागों के लिए CPGRAMS (pgportal.gov.in); राज्य के कामों के लिए राज्य का शिकायत पोर्टल या हेल्पलाइन।
- फिर भी जवाब नहीं: RTI लगाकर आवेदन की स्थिति और देरी का कारण लिखित में मांगें।
सावधान: किसी को OTP, UPI PIN, बैंक पासवर्ड न बताएं। "जल्दी काम करवा देंगे" कहकर पैसे मांगने वालों से बचें। सरकारी फीस सिर्फ official पोर्टल या दफ्तर में दें।
SarkariSewa India से मदद
हम सरकारी आवेदन नहीं भरते और सरकारी शिकायत हल नहीं कर सकते। हमारी किसी गाइड में गलती, टूटा लिंक, CSC लिस्टिंग या पेड रिपोर्ट/रिफंड के लिए sarkarisewaindia@gmail.com पर लिखें। FAQ · रिफंड नीति
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
SarkariSewa India से कैसे संपर्क करें?
ईमेल करें: sarkarisewaindia@gmail.com। गलत जानकारी, टूटा लिंक, CSC लिस्टिंग या पेड रिपोर्ट के रिफंड के लिए यही तरीका है। हमारा कोई फोन हेल्पलाइन नंबर नहीं है।
क्या SarkariSewa India सरकारी वेबसाइट है?
नहीं। यह एक निजी जानकारी वेबसाइट है। सरकारी आवेदन, भुगतान या स्टेटस का असली समाधान संबंधित विभाग के official पोर्टल या हेल्पलाइन से ही मिलता है।
योजना का पैसा या प्रमाण पत्र नहीं मिल रहा, क्या करें?
पहले official पोर्टल पर आवेदन नंबर से स्टेटस देखें। फिर विभाग की हेल्पलाइन पर फोन करें या शिकायत दर्ज करें (केंद्र के विभागों के लिए pgportal.gov.in)। तय समय में जवाब न मिले तो RTI लगाकर आवेदन की स्थिति पूछ सकते हैं।
क्या आप फॉर्म भरने के पैसे लेते हैं?
नहीं, हम सरकारी फॉर्म नहीं भरते। हमारी सिर्फ दो पेड रिपोर्ट सेवाएं हैं (GSTIN और RC e-Challan), जिनकी कीमत पहले से लिखी होती है। फॉर्म भरवाना हो तो नज़दीकी CSC पर जाएं; CSC अपना शुल्क खुद बताता है।