RC e-Challan Check: गाड़ी नंबर से चालान रिपोर्ट
गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर डालें, ₹49 का भुगतान करें और उस गाड़ी पर दर्ज ई-चालान की रिपोर्ट तुरंत देखें।
भुगतान Razorpay से सुरक्षित होता है। एक भुगतान पर एक रिपोर्ट मिलती है; रिपोर्ट न बन सके तो पैसा अपने आप वापस। ₹49 हमारी सेवा का शुल्क है, सरकारी फीस नहीं।
फ्री में चालान कैसे देखें (official तरीका)
- echallan.parivahan.gov.in खोलें और "Check Online Services → Check Challan Status" चुनें।
- चालान नंबर, गाड़ी नंबर या ड्राइविंग लाइसेंस नंबर में से एक चुनें। गाड़ी नंबर से खोजने पर चेसिस या इंजन नंबर भी मांगा जाता है (RC पर लिखा होता है)। कैप्चा भरकर "Get Detail" दबाएं।
- चालान दिखने पर वहीं "Pay Now" से ऑनलाइन भुगतान करें। भुगतान की रसीद ज़रूर सेव करें।
चालान का पैसा सिर्फ official परिवहन/पुलिस पोर्टल पर भरें। चालान के नाम पर SMS या WhatsApp से आए अनजान लिंक पर भुगतान न करें।
ट्रैफिक चालान गाइड
सभी गाइड ›अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या ई-चालान फ्री में भी देख सकते हैं?
हां। परिवहन विभाग की official वेबसाइट echallan.parivahan.gov.in पर गाड़ी नंबर से चालान फ्री में देखे और भरे जा सकते हैं। हमारी ₹49 की सेवा एक सुविधा है: एक क्लिक में साफ रिपोर्ट, जिसे आप सेव या शेयर कर सकते हैं।
₹49 किस बात के हैं?
यह हमारी सेवा का शुल्क है, कोई सरकारी फीस या चालान की राशि नहीं। चालान का भुगतान हमेशा official पोर्टल पर ही करें।
भुगतान कट गया पर रिपोर्ट नहीं आई तो?
अगर गाड़ी नंबर का रिकॉर्ड नहीं मिला या चालान सेवा उस समय उपलब्ध नहीं थी, तो ₹49 अपने आप उसी खाते में रिफंड हो जाते हैं (बैंक के हिसाब से 5-7 कामकाजी दिन)। भुगतान ID संभालकर रखें।
रिपोर्ट में कौन सी जानकारी आती है?
VAHAN/परिवहन रिकॉर्ड के अनुसार गाड़ी पर बकाया (pending) ई-चालान: चालान नंबर, तारीख, राशि, नियम उल्लंघन और राज्य। कोई बकाया चालान न हो तो रिपोर्ट में यही लिखा आता है।
BH सीरीज़ की गाड़ी का चालान देख सकते हैं?
अभी नहीं। यह सेवा अभी राज्य वाले नंबर (जैसे MH01AB1234) के लिए है; BH नंबर के लिए echallan.parivahan.gov.in पर देखें।
चालान गलत लगे तो क्या करें?
echallan.parivahan.gov.in पर चालान की जानकारी देखें और वहीं दिए विकल्प से शिकायत करें, या चालान पर लिखे ट्रैफिक पुलिस/वर्चुअल कोर्ट के तरीके से आपत्ति दर्ज करें। पूरा तरीका हमारी गलत चालान की शिकायत वाली गाइड में है।